हिंदी अनुवाद : देवेंद्र कुमार देवेश
कि वह सिंदूर नहीं, राख थी,
जो उसकी माँग में रगड़ी गई
और खूँटे से बँधी गाय बन गई सुजाता
लेकिन, खूँटे से बँधी गाय तो नहीं है सुजाता।
मानती है,
कभी भी हो सकती है फुर्र
इस वधशाला के आकाश से;
और चुन सकती है
अपने लिए कोई वृंदावन।
दुनिया छोटी नहीं है
कहीं जाने के लिए
स्वतंत्र है सुजाता।
साँझ पसरती है
और चिंतित होती है बात-बात में रोती हुई
और अनुभव करती है
कि कंपन अलगनी पर टँगे कपड़े में ही नहीं
उसके गर्भ में भी होने लगा है।
बार-बार वह दरवाजे के शून्य को पहनती है
बार-बार दुनिया को खोलती है अपने में
अपने पति के लिए।
बार-बार बुदबुदाती है-
'भगवान इतना निष्ठुर नहीं है!'
अपनी चारों ओर की हवा को आशंका से भर देती है
और घड़ी-घड़ी धरती पर पसार कर आँचल
टेकती है माथा
बात-बात में रोती हुई।
कहीं जाने के लिए स्वतंत्र है सुजाता
खूँटे से बँधी गाय तो नहीं है?
कवि-संपर्क : घोघरडिहा(द०),मधुबनी 847 402 (बिहार),
मोबाइल : 94318 36445, ईमेल : njha.ggh@gmail.com
वाह! कितना सहज और सुंदर अनुवाद किया है आपने सर, मूल कविता की आत्मा ज्यों का त्यों है।
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद पंकज जी!
Delete