कवयित्री : प्रमिता भौमिक
हिंदी अनुवाद : देवेंद्र कुमार देवेश
आत्महत्या की एक इच्छा
ले आती है आँखों में नींदपहचानी विवृतियों की तरहअनेक स्वप्नआ खड़े होते हैं मस्तिष्क के समक्षमैं पहचान नहीं पाती उन्हें।
शून्य के बिल्कुल पास आकरनिर्द्वंद्व स्वीकार करती हूँ-राह और गंतव्य के मध्यबार-बार ठहर जाता है पथयत्न के साथ हटाती हूँ स्थगित आवरण
और इस प्रकारमस्तिष्क के भीतरउलझनें बन जाती हैं कुहासासंभावना की जगह विश्वासऔर विश्वास की जगह प्रतिश्रुतिक्रमागत खिसका देते हैं दूर-शून्य के पास आकरस्वीकार करती हूँवह निरुपाय प्रश्नहीनता
आत्महत्या की एक इच्छामुझे लौटा लाती है दिन की रोशनी मेंमैं लिख रखती हूँ - स्नेह।

