कवयित्री : रूमी लश्कर बोरा
असमिया कविता-पाठ
हिंदी अनुवाद : देवेंद्र कुमार देवेश
तुम लिखना एक पृष्ठ
सिर्फ मेरे लिए
वेे बातें, जो पढ़कर
मैं थकती नहीं
निर्निमेष मानों देखती रहती
तुम्हारे लिखे हुए अक्षर और
उन्हें हृदयंगम कर
निद्राविहीन रात्रि
पलक झपकते गुजर जाती है ।
हृदय के आकाश को भेदकर
मानों होती है वर्षा ।
होंठों के दोनों कोनों से
फूटें, न फूटें की स्थिति में
खिलती रहे हँसी ।
डाक से भेजना
या किसी बहाने
उपहारस्वरूप मेरे लिए किताब
के बीच छुपाकर भेजना ।
मेरी कसम
तुम लिखना एक पृष्ठ
उसके कोने में लिखना
मेरे प्रिय हीरूदा और जीवनानंद की
चुनी हुई काव्य–पंक्तियाँ
और लिखना
फागुन एवं वैशाख की
मीठी शरारतों की खबरें ।
तुम्हारी चिट्ठी से
नाच उठता है मेरा मन
कैशोर्य की सिहरन जैसा ।
आज यह आउटडेटेड है तो क्या
होने दो
मेरी कसम
लिखो एक पृष्ठ, ताकि
हृदय के भीतर मैं खोज पाऊँ
तुम्हारे स्नेह के हस्ताक्षर
जो आज ढूँढ़ने से भी नहीं मिलता
टेलीफोन, मोबाइल अथवा इंटरनेट पर ।
कवयित्री संपर्क : rumi.laskar.bora@gmail.com

हिन्दी में अनूदित रूमी की कविता प्रेम के पारावार मे बारिश से भींगने के आनन्द का खास परिचय देती है कुछ ऐसे लहजे में कि अनुभूतियाँ आगे आकर हल्की-सी मुस्कान बिखेर देती हैं सुबह-सखारे सूरज की पहली किरण बनकर।
ReplyDeleteप्रतिक्रिया के लिए आभार।
ReplyDeleteBahut hi Sundar kabyanubad ..congr Congratulations to both poet ..
ReplyDeleteआपका अनुवाद अच्छा है़। रुमी की मूल कविता अद्यापि मैंने पढ़ा नहीं।
ReplyDeleteधन्यवाद!
Delete