Thursday, June 11, 2020

डोगरी कविता : वर्तमान का चित्र

कवि : मोहन सिंह

डोगरी कविता-पाठ

हिंदी अनुवाद : देवेंद्र कुमार देवेश

समय का शकुनि
चल रहा है कुचालें
एक के बाद एक
भरे दरबार में
सबके साथ
सबके सामने।
प्रजापालक अंधा है 
जन्मजात अंधा
दिखता नहीं कुछ भी
बस महसूस करता है।
महसूस करता है
सिर्फ अपना वजूद
अपने अंग-प्रत्यंग।
न्याय
चक्रव्यूह में फँसा
छटपटा रहा है।
कुटिलता
फेर रही है मूँछों पर हाथ
गर्व के साथ।
होंठों पर मुस्कान लाकर
सारे दानीश्वरों ने
ले रखी है प्रतिज्ञा चुप रहने की
भीष्म प्रतिज्ञा।
पांडवों ने बेच दी है अपनी प्रतिभा
द्रोपदी समेत
दुर्योधन के हाथों,
युवराज दुर्योधन के हाथों।
इसीलिए प्रजा
धर्म की तलाश में निकल पड़ी है,
अपने-अपने धर्म की तलाश में
जिसका
दूसरे के साथ कोई तालमेल नहीं है।

कवि-संपर्क : गुड़ा सलाथिया, मंडी उड्ड (दरगाली), सांबा, जम्मू 181143, मोबाइल : 094191 82817
ईमेल : mohansinghduggar@gmail.com

3 comments:

  1. मूल् लेखक एवम् अनुवादक, दोनो गुणीजनों को बधाई...!!!

    ReplyDelete
  2. मूल् लेखक एवम् अनुवादक, दोनो गुणीजनों को बधाई...!!!

    ReplyDelete