कवि :
एन. किरणकुमार सिंह
अंग्रेजी कविता पाठ
हिंदी
अनुवाद : देवेंद्र कुमार देवेश
हवा में भर गई हैं
युद्ध
की चीखें
नहीं
हैं अब
पहाड़ की
चोटियों पर झूमते बादल
किनके गाँव उदास और निर्जन हुए?
युद्ध
की चीखें गूँजती हैं रात में
भाग गए
जंगली जानवर
विजेता
मानव से डरक
आज ज्यादा जंगली कौन है?
किसका मांस है यह?
वे
शिकार कर मार रहे हैं
लेकिन
एक-दूसरे को ही!
बहनों पर दया करो,
जिनके भाइयों को तुमने मारा है;
माताओं
पर दया करो,
जिनके
पुत्रों को तुमने मारा है;
ओह! बंद करो यह रक्त-स्नान!
राख हो
गए, सत्य और नीति
जला दिए
गए घरों के साथ
सपनों
में चिहुँक उठते हैं बच्चे
डरकर
चिपट जाते हैं माँओं की छातियों से।
देखो, वहाँ पराजित-विजेताओं का खून
बह रहा है
और
कितनों को मारना है तुम्हें
तुम्हारी
मजबूत तंत्रिकाएँ कमजोर पड़ जाएँगी अवश्य ही एक दिन।
ओह! बंद करो यह रक्त-स्नान!
(नगा-कुकी संघर्ष, 1997 के बाद)
कवि संपर्क : Moirangkhom, Chingakham Leirak, Imphal,
Manipur 795 001
मोबाइल : 08974009284 / 9402882009
ईमेल : n.kiran126@gmail.com

I am happy with the Hindi translation of Debeshji. He di the the translation yet another poem of mine Life and Breathe at Agra in 2017 ... if I remember it right. My God!
ReplyDeleteThanks, Kirankumar ji.
DeleteThis comment has been removed by the author.
DeleteThis comment has been removed by the author.
Delete